Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jul 2025 · 1 min read

कुछ चुटकियाँ ....

कुछ चुटकियाँ ….

वो चाय क्या
जिसमें भाप न हो
वो नींद क्या
जिसमें ख्वाब न हो

………….

वो प्याला क्या
जिसमें शराब न हो
वो हिजाब क्या
जिसमें शबाब न हो

………. ……….

वो किताब क्या
जिसमें गुलाब न हो
वो ख़्वाब क्या
जिसमें माहताब न हो

…………………

वो समर्पण क्या
जिसमें स्वीकार न हो
वो जीत क्या
जिसमें हार न हो

…………………….

वो मौसम क्या
जिसमें बहार न हो
वो जीवन क्या
जिसमें प्यार न हो

सुशील सरना /

Loading...