Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jul 2025 · 1 min read

#ग़ज़ल

#ग़ज़ल
■ अधूरा हूं मगर किस्सा नहीं हूं।।
【प्रणय प्रभात】

– भटकता हूं मगर भटका नहीं हूं।
मैं ज़िंदा हूं मगर ज़िंदा नहीं हूं।।

– अगर दे पाए तो आवाज़ दे ले।
अभो मैं मोड़ से गुज़रा नहीं हूं।।

– न उलटो वर्क़ गुज़री ज़िंदगी के।
अधूरा हूं मगर किस्सा नहीं हूं।।

– मेरी आंखों में पढ़ पाए तो पढ़ ले।
मैं कितनी रात से सोया नहीं हूं।।

– कभी ये वक़्त ही समझा सकेगा।
मैं तेरा हूं भले ख़ुद का नहीं हूं।।

– अभी कुछ और गुंजाइश बची है।
अभी मैं टूट कर बिखरा नहीं हूं।।

– खड़ा हूं आज चौराहे पे बेशक़।
पता तेरा मगर भूला नहीं हूं।।

– समझता है मुझे क्या वो ही जाने।
उसे मैं आज तक समझा नहीं हूं।।

– मेरी फ़ितरत से आंधी आशना है।
मैं तितली हूं कोई पत्ता नहीं हूं।।

●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मप्र)

Loading...