Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jul 2025 · 1 min read

#अवसर

#अवसर
#छात्र_छात्राओं को आयोजनपूर्ण #ऑनलाइन_मंच से जुड़ने का।
यदि आप में है स्वाध्याय के साथ सृजन में रुचि।
यदि आप करना चाहते है साहित्य की सेवा।
यदि आप शब्द संधान व साधना में चाहते हैं स्थान।
यदि आप चाहते हैं अपनी प्रतिभा का सम्मान।
तो निस्संदेह यह मंच है आपके लिए। जहां आपको मिलेगा अपनी सृजन सामर्थ्य को निखारने व तराशने का। अपनी क्षमता के लिए सम्मान पाने का सुअवसर। अपनी दक्षता को प्रमाणित करने का सुखद अवसर। प्रतिदिन, प्रतिमाह, प्रतिवर्ष। कीजिए अल्प प्रतीक्षा।
#पात्रता
*न्यूनतम आयु 18 से अधिकतम 30 वर्ष तक।
*न्यूनतम शिक्षा हायर सेकेंडरी से अधिकतम स्नातक व स्नातकोत्तर उपाधि के लिए अध्ययनरत।
*भाषा माध्यम मात्र हिंदी व हिंदुस्तानी।
*प्रथम चरण में अग्रिम पंजीयन का प्रस्ताव 100 छात्र, छात्राओं को।
गरिमामयी श्रीगणेश स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ 15 अगस्त पर। प्रथम प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस पर 14 सितंबर 2025 को।
तो रहिए तैयार, करिए तैयार अपने प्रतिभाशाली व ऊर्जावान साथियों और सहपाठियों को इस शब्दयात्रा में सहयात्री बनने के लिए। संदेश साझा कीजिए शब्द साधक बनने की क्षमता व दक्षता रखने वाले अभिन्न मित्रों के साथ।
जय हिंद, वंदे मातरम। जय हिंदी, जय हिंदुस्तान।
#मीडिया_पार्टनर
न्यूज़&व्यूज (मप्र)

Khemraj Arya

Loading...