Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jul 2025 · 1 min read

सावन का महीना

!! श्रीं !!
हरियाली तीज की बधाई !
🦚
महीना आयौ सावन कौ
**********************
झूला आँगन में डरवाय दै भरतार,
महीना आयौ सावन कौ ।

आसमान में घिरी बदरिया उमड़-घुमड़ कै कारी ,
भीनी-भीनी झरैं फुहारें कोयल कूकै डारी ,
बाजै पामन में पायलिया घुँघरूदार ।
महीना आयौ सावन कौ ।।1

मन में उठैं उमंग चले सीरी-सीरी पुरवैया ,
याद बहौत आवै पीहर की सुन ननदी के भैया ,
मोकूँ ला दै रे चूनरिया गोटेदार ।
महीना आयौ सावन कौ ।।2

कर सोलह शृंगार बलम मैं झूला पै झूलुंगी ,
हौले-हौले झोटा दीजो सुध अपनी भूलुंगी ,
तगड़ी पहरुंगी सोने की ठप्पेदार ।
महीना आयौ सावन कौ ।।3

बिंदिया दमकै काजर चमकै हाथन मेंहदी महकै ,
कँगना खनकै रे बाँहन में पाँव महावर चहकै,
आ जा झूलिंगे गलबहियां दोऊ डार ।
महीना आयौ सावन कौ ।।4

राधे…राधे…;
🌹
महेश जैन ‘ज्योति’,
मथुरा ।
***
🌾🌾🌾

Loading...