Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jul 2025 · 1 min read

ताटंक छ्न्द

ताटंक छ्न्द

अमर रहेगा नाम सदा ही, इस धरती पर वीरों का।
करते देखो सारे वन्दन, अपने नित रणधीरों का।
अर्पित जीवन करके अपना, गर्वान्वित जो होते हैं।
धरती पर यह वीर बांकुरे, यश गाथा को बोते हैं।
इनके बलपर देश हमारा, नींद चैन की सोता है।
बलिदानी सेना पर अपनी, बच्चा-बच्चा रोता है।।

डॉ. स‌‌‌रला सिंह “स्निग्धा”
दिल्ली

Loading...