न्यारी महिमा शम्भु की
न्यारी महिमा शम्भु की,रहते गौरा साथ ।
जीवन दाता मातु हैं,पालक भोलेनाथ।
पालक भोलेनाथ,ध्यान हैं सबका रखते।
हित अनहित हर काज,सभी भक्तों का लखते।
निर्मल श्रद्धा भक्ति,लगे भोले को प्यारी।
कहते सारे ग्रंथ, शम्भु की महिमा न्यारी।।
डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम