Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jul 2025 · 2 min read

एक पेड़ शहीदों के नाम

“संघर्ष और निर्माण*
एक पेड़ शहीदों के नाम
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/ छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ/ शहीद अस्पताल के संयुक्त तत्वधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा के अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर और छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उईके शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ शैबाल जाना, संस्था के अन्य साथी शैलेश बमबोडे, राजाराम बरगद,दुर्गा प्रसाद, ललन साहू, संगठन मंत्री तुलसी कोला, दयालु निर्मलकर , हितेश , टोमन, यशवंत, बबलू, अमन, भूपेंद्र, विक्की (बबलू) और संस्था के कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ शहीदो के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने और इसकी सेवा करने के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर जी ने कहा कि पर्यावरण जीवन और इस धरती के लिए आवश्यक है, आज वृक्ष लगातार काटे जा रहे है, जंगल खत्म होते जा रहे, जिससे वातावरण और तापमान पर सीधा प्रभाव देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उईके जी नवयुवाओं को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने और इसकी निरंतर देख भाल करने के लिए प्रेरित किया। वृक्षारोपण एक छोटा कदम हो सकता है, लेकिन इसके दीर्घकालिक लाभ पर्यावरण और मानवता के लिए अनमोल हैं।
लोग अपने आस पास के आवरण को नष्ट करने का हर संभव प्रयास में लगे हुए है पर्यावरण की सुरक्षा तो सिर्फ दिमाग मे ही है। नगरीकरण तथा औद्योगीकरण के कारण पर्यावरण का अधिक से अधिक दोहन हो रहा है जिससे पर्यावरण का संतुलन विगड़ता जा रहा है जिससे कहीं सूखा जैसी समस्याएं उत्पन्न होती जा रही है जमीन बंजर हो रही है। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए हमे अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए, और उसकी देखभाल करना चाहिए जिससे मानव जीवन संतुलित रहेगा और संतुलित पर्यावरण से सभी जीव जंतु सुरक्षित रहेंगे।

Loading...