Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jul 2025 · 1 min read

#दिवस_विशेष

#दिवस_विशेष
*आज 23 जुलाई को राष्ट्रीय #प्रसारण_दिवस।”
(प्रणय प्रभात)
आज 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत में रेडियो प्रसारण के महत्व को याद करने और इसके इतिहास को मनाने के लिए मनाया जाता है।
23 जुलाई 1927 को भारत में पहला रेडियो प्रसारण बॉम्बे स्टेशन से शुरू हुआ था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को रेडियो के महत्व और योगदान के बारे में जानकारी देना है। खास कर उन युवाओं को, जो रेडियो युग से सर्वथा अपरिचित व अनभिज्ञ हैं।
जिन्होंने सूचना व मनोरंजन के सीमित संसाधनों वाले युग में रेडियो की प्रसारण सेवाओं का आनंद लिया है, उनका यह दायित्व है कि आज नई पीढ़ी के साथ अपने मजेदार अनुभव साझा करें। किसी न किसी माध्यम से। किसी भी पसंदीदा कार्यक्रम या किरदार को लेकर।
#जय_हिंद, #जय_भारत।

Loading...