Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Jul 2025 · 1 min read

*उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा (कुंडलिया)*

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा (कुंडलिया)
______________________
धोखा सेहत ने दिया, धनखड़ जिंदाबाद
धाकड़ जीवन भर रहे, सदा रहेंगे याद
सदा रहेंगे याद, जुझारू खेली पारी
राज्यसभा या राष्ट्र, रहेगा चिर आभारी
कहते रवि कविराय, आपका सच था चोखा
कड़वी तो की बात, दिया पर कभी न धोखा
______________________
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...