*सफल वही होगा जीवन में, द्वेष न मन में लाएगा (हिंदी गजल)*
सफल वही होगा जीवन में, द्वेष न मन में लाएगा (हिंदी गजल)
_________________________
1)
सफल वही होगा जीवन में, द्वेष न मन में लाएगा
औरों की संपत्ति और धन, बढ़ी देख सुख पाएगा
2)
ईश्वर को दो धन्यवाद नित, जो मिल जाए तृप्त बनो
जिसे न कोई चाह शेष है, संतोषी कहलाएगा
3)
बच्चों को शिक्षा दो केवल, प्रेम परस्पर करने की
चार पीढ़ियॉं साथ रहेंगी, सद्परिवार कहाएगा
4)
कभी किसी का बुरा न चाहो, सदा कामना शुभ रखना
समझो सार धर्म का बॉंटा, जो यह पाठ पढ़ाएगा
5)
याद रखो यह भूमि ईश की, जिस पर हम सब रहते हैं
लेकर कोई गया नहीं कुछ, धरा यही रह जाएगा
_______________________
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451