Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Jul 2025 · 1 min read

वो उड़ती पतंग

कभी खेतों-खलिहानों में,
कभी आम के रसीले बागों में,
हरियाली ओढ़े मैदानों में —
वो मिलती है
चाहत के बादलों में।

मुस्काते सपनों के झरोखों में,
नीली आँखों के दर्पण में,
झूमती-सी चलती राहों में,
अठखेलियाँ करती
पगडंडियों में —
वो उड़ती पतंग है!

अब न बाँधो मुझे किसी डोर से,
न रखना किसी और बंधन में,
न उलझाना मुझे किसी उलझन में।
मैं चलूँ —
उसके पीछे-पीछे,
ज़मीं से लेकर आसमाँ तक,
बस उसी की परछाईं में।
✍️ दुष्यंत कुमार पटेल

Loading...