प्यार
है सबसे प्यारी भावना, प्यार ईश्वरीय आशीर्वाद,
और शायद है अधिक सबसे आवश्यक जीने के लिये।
हैं प्यार से सींचते माता-पिता जीवन अपनी सन्तान का,
तभी तो वो हो निडर छूते हैं ऊँचाइयाँ जीवन की।
सन्तान भी करती दिल की गहराइयों से प्यार माता पिता को,
इस प्यार के सहारे ही काट लेते हैं वो जीवन अपना आत्मसम्मान से।
है सबसे प्यारी भावना प्यार, ईश्वरीय आशीर्वाद,
और शायद है अधिक सबसे आवश्यक जीने के लिये।
करते प्यार असीम भाई-बहन एक दूसरे से,
लड़ते-झगड़ते भी तो छलकता प्यार उसमें,
बहन अपने प्यार से बनाती भाई को सबल,
भाई भी बन स्तंभ करता रक्षा बहन की आजीवन।
है सबसे प्यारी भावना प्यार, ईश्वरीय आशीर्वाद,
और शायद है अधिक सबसे आवश्यक जीने के लिये।
जीवन की चलते चलते राह मिलते जाते हैं मित्र कई,
कुछ छूट जाते हैं राह में तो कुछ चलते रहते हैं क़दम से क़दम मिला,
मित्र का प्यार भर देता है मन को आत्मविश्वास से,
हो जाती हैं सरल कठिनाइयों से भरी राह जीवन की।
है सबसे प्यारी भावना प्यार, ईश्वरीय आशीर्वाद,
और शायद है अधिक सबसे आवश्यक जीने के लिये।
है आवश्यक जीवन में प्यार पाना प्रियतम का,
इस प्यार में खा लेतें हैं क़समें साथ जीने और मरने की,
यह प्यार भर देता है तन और मन को नई ऊर्जा से,
और बना लेतें हैं एक घोंसला जिसमें चहकने लगते हैं बालक।
है सबसे प्यारी भावना प्यार, ईश्वरीय आशीर्वाद,
और शायद है अधिक सबसे आवश्यक जीने के लिये।
देश प्रेम है हमारे जीवन का एक अटूट अंग,
निछावर कर देते हैं जीवन वीर खा गोलीयां सीने पर,
न सोने की परवाह न खाने क ठिकाना और न ही परिवार से संपर्क,
बन प्रहरी देते हैं पहरा हो खड़े सफ़ेद पर्वत की चोटियों पर।
है सबसे प्यारी भावना प्यार, ईश्वरीय आशीर्वाद,
और शायद है अधिक सबसे आवश्यक जीने के लिये।
है जीवन निस्पंद ईश्वर के प्यार और आर्शीवाद के बिना,
हर पल हर क्षण चलती श्वास उनके कारण,
करते रहते वो वर्षा अपने प्रेम की अदृश्य बन,
ईश्वर के प्रति हमारा प्यार भी पहुँच जाता उन तक बिजली बन।
है सबसे प्यारी भावना प्यार, ईश्वरीय आशीर्वाद,
और शायद है अधिक सबसे आवश्यक जीने के लिये।