Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Jul 2025 · 1 min read

अजनबी मुसाफिर थे तन्हा राहों में

दोस्तों,
एक नज्म आपकी मुहब्बत के हवाले,,

नज़्म :-
अजनबी मुसाफिर थे तन्हा राहों में

प्यासी जमीं को, जीवन मिल गया,
बूंद गिरी पानी की बदन खिल गया।
======================

अजनबी मुसाफिर थे तन्हा राहों में,
चंद मुलाकात में कोई ले दिल गया।
======================

मुझको हाल ए दिल की ख़बर न थी,
न जाने कैसे पैदा कर मुश्किल गया।
======================

सब कुछ लुटा देख मैं हैरान हो गया,
देखा गिरेबाँ अपना कि मैं हिल गया।
======================

खुद पर यकींन न कर उस पर किया,
वही शख्स दिल को कर चोटिल गया।
=======================

क्या खूब कहा है शायर “जैदि” तुमने,
डूबा दरिया में,जो छोड़ साहिल गया।
=======================

शायर:-“जैदि”
डॉ.एल.सी.जैदिया “जैदि”
बीकानेर।

Loading...