Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Jul 2025 · 1 min read

ढलती शाम

इस ढलती हुई शाम को
तेरा ख्याल आ गया
कैसे समझाऊ दिल को मै
मन मे एक सवाल आ गया
क्यों होती है तलब तेरी
मिलने की ख्वाहिश रहती है
इस तन्हा से मेरे मन मे
तेरी ही यादें बसती हैँ
वो ढलती शाम के साये में
जब तेरा ख्याल आ जाता है
मन में बेचैनी बढती है
कब होंगी मुराद पूरी
जब तेरी जुल्फों के साये में
उस ढलती शाम को देखेंगे
वो जुल्फ सुनहरी तेरी
लगती है सुनहरी बदल जैसी
वो ढलती शाम जब आती है
बस तेरी ही यादें लाती हैँ
जाने कब इस दीदार को
मन में एक टीस उठती है

Loading...