दोस्ती
वो दोस्त ही हैँ जिनके आने से
हर जगह की रौनक बढ़ जाती है
जब नहीं दिखे वो दोस्त कहीं
तो दिल मे मायुषी छा जाती है
जब मिले दोस्त खुल के बातें
होती हैँ सारी दुनियां की
हर मुद्दे हर देशों की
खुलकर चर्चाएं होती हैँ
वो हर दिन का ही मेला है
नहीं कोई दोस्त अकेला है
फिर भी न दिखेंगे वो दोस्त कहीं
दिल मे मायुषी छा जाती है
दोस्तों के संग का हंसी मज़ाक
लगता है जन्नत पा ही गए
ना फिक्र ना चिंता बातों की
दिन की बातें कहीं रातों की
जो होना है वो हो जाये
बस दोस्त जो अच्छे मिल जाएँ
सारे जग के अधियारों को
वो जगमग जगमग कर जाएँ
गर दोस्त हैँ सच्चे तो फिक्र न कर
सब कुछ आगे अच्छा होगा
वो गिरने नहीं तुझे देंगे
हर वक़्त तेरे साये होंगे
जो दुनियां के बाज़ारों के
सबसे अनमोल हीरे होंगे