हारे का सहारा- श्री श्याम हमारा -भजन- रचनाकार: अरविंद भारद्वाज
हम आए श्री श्याम तेरे दर, समझो आज इशारा
देर करो ना कष्ट हरो तुम, बन के आज सहारा
दूर-दूर से आए हैं हम, अपनी आस लगाए
तू ही हारे का है सहारा, तू ही दुखड़ा मिटाए
एक तीर से बाबा अपने, कष्ट मिटाओ सारा
देर करो ना कष्ट हरो तुम, बन के आज सहारा
साँवरिया तेरी कृपा से ही, चैन भक्त गण पाए
ध्वजा हाथ में लेकर तेरी, खाटू धाम जो आए
रोशन कर दो फैला है जो, जीवन में अंधियारा
देर करो ना कष्ट हरो तुम, बन के आज सहारा
चिंता हमें दिन- रात सताती, स्वप्न बुरे भी आए
चैन सुकून मिला नहीं हमको, धक्के दर-दर खाए
अरविंद लिखता भजन तेरा, कर दो उद्धार हमारा
देर करो ना कष्ट हरो तुम, बन के आज सहारा
(C) अरविंद भारद्वाज