"बच्चे तो बच्चे होते है "
बच्चे तो बच्चे होते हैं, वो तो सबके ख़ास होते हैं,
बातों में हर वो सच्चे होते हैं, दिल के बहुत पास होते हैं।
माँ की गोदी में स्वर्ग होता है तो,बापू की हर बात में खास होते हैं,।
हँसी में उनकी रौशनी होती है तो,आँसू में भी हम उसके साथ होते हैं।
कोई गुड़िया सी बात बोलते है तो,कोई पतंगों का साथी होते है,
छोटी-छोटी चाहतों में, जैसे अपनी परछाई होते है।
ना छल होता, ना द्वेष वहाँ, ना झूठे आभास होते हैं,
बच्चे तो बच्चे होते हैं, वो तो सबके ख़ास होते हैं।
पढ़ते खेलते कूदते हैं तो,बनते नए उजास होते हैं,
संभालो इनको प्यार से तुम, ये कल का विश्वास होते हैं।
___विनोद कोरडिया “सरमण”