Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jul 2025 · 1 min read

*नारी लेकर आ गई, हाथों में बंदूक (कुंडलिया)*

नारी लेकर आ गई, हाथों में बंदूक (कुंडलिया)
—————————————-
नारी लेकर आ गई, हाथों में बंदूक
अबला लो सबला बनी, बोली दृढ़ दो टूक
बोली दृढ़ दो टूक, शत्रु अब सब हारेंगे
जिनके तुच्छ विचार, उन्हें गोली मारेंगे
कहते रवि कविराय, हुआ परिवर्तन भारी
रही कहॉं सुकुमार, शौर्य दिखलाती नारी
________________________
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...