Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jul 2025 · 1 min read

‌‌नारी

अम्बेडकर जीने कानून दिया नारी को उच्च उठाने का। देश – विदेश में पढ़ने का उच्च पदों तक जाने का।। कुछ नारी आगे बढ़ निकली CM DM तक जा पहूंची । कुछ संतरी मंत्री बन बैठी कोई राष्ट्रपति तक जा पहुँची। डा०मास्टर की क्या बात करें फाइटर विमान उडा़या है। कोई अन्तरिक्ष की सैर करे वैज्ञानिक का पद पाया है। कप्तान,कलैक्टर और कमिश्नर कर्नल बन कर नाम किया । कोई पहरा देवे सीमा पर लड़ते लड़ते बलिदान दिया । अनेक पदों पर नारी ने गौरव की गाथा गायी है। धन्य धन्य वो नारी हैं जिनने घर की लाज बचायी है ।। कछ ऐसी भी निकल पड़ी नारीत्व पर दाग़ लगा बैठी। अनुचित पकड़ें पहन बाजारों अपना रूप गवां बैठी। कछ रजनीति में आयी लेकिन नारी मर्यादा लांघ गयी। कुछ यौवन के आकर्षण में मानसिक विकलांग भयीII कुछ नैतिकता भूल गयी स्वामी पर अत्याचार किया । शबनम, सोनम, मुस्कान बनी नीला ड्रम अख्तियार किया ।. झूठे दहेज़ मुकदमे ठोके परिवार जेल में डाल दिया। भरण-पोषण की मांग करी निर्दोष पति को मार दिया ।। कानून का उपयोग गलत अदालतें भी लाचार हुई। अब आवाजें उठने लगी महिला कब्जे से बाहर हुई।। पुलिस जांच यदि सच्ची हो कानून का ना दुरपयोग बने। कलम न्याय की डोलेना शख्त पुरूष आयोग बने।।

Loading...