Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jul 2025 · 1 min read

#दिवस_विशेष

#दिवस_विशेष
#आज 16 जुलाई को #विश्व_सर्प_दिवस।
16 जुलाई को प्रतिवर्ष “विश्व सर्प दिवस” (World Snake Day) मनाया जाता है। यह एक संयोग है कि जुलाई माह में श्रावण के चलते भगवान शिव की उपासना का विधान है और सर्प उनके आभूषण के रूप में मान्य व पूजित हैं।
वैज्ञानिक और नैसर्गिक दृष्टिकोण से इस दिवस का मूल उद्देश्य प्रकृति व पर्यावरण के प्रहरी सांपों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के महत्व को समझाना है।
आग्रह यही, कि सर्पों को न छेड़ें, न सताएं। उनका अपना जीवन, अपनी दुनिया, अपनी मौज। उसका सम्मान करें। बिना संकट का आभास किए आक्रामक नहीं होते सर्प। सुरक्षित दूरी रखें व सतर्क रहें। जय महाकाल।🙏*प्रणय प्रभात*🙏

Loading...