Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jul 2025 · 2 min read

रूपेश को मिला "गुरु नमन सम्मान - 2025"

बिहार :
सीवान जिले के चैनपुर गाँव के स्व: भीष्म प्रसाद के सबसे छोटे सुपुत्र शिक्षक/ मल्टीनेशनल स्पीकर/ लेखक रूपेश कुमार को शिक्षा मे विशेष योगदान के लिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साहित्यिक/साँस्कृतिक संस्थान “कवि स्पर्श” द्वारा ‘गुरु नमन सम्मान – 2025’ से नवाजा गया। बिहार के रूपेश कुमार को सामाजिक, साहित्यिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए चुना गया है। य़ह सम्मान का आयोजन ‘बिहार की(रजि.) संस्था कवि स्पर्श के द्वारा दिया गया । दिनाँक 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्था के अधिकारियों द्वारा विजुअल रूप से सम्मानित किया गया । इस सम्मान को मिलने पर युवा साहित्यकारों/सामाजिक कार्यकर्ताओं/शिक्षाविदों का मनोबल काफी बदल गया क्योंकि साहित्य के साथ शिक्षा मे भी अग्रसर रहने वालों को भी सम्मानित किया गया साथ ही एक विश्वास की नई झलक दिखाई दी। साहित्य/शिक्षा/सामाजिक जगत मे इनकी पहचान काफी है, इससे पहले इन्हें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन सौ से अधिक साहित्य, सामाजिक/शिक्षा सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है, रूपेश की साहित्य की चार पुस्तक दिल्ली ,आसाम/गुजरात से प्रकाशित हो चुकी है जिनमे मेरी कलम रो रही है, मेरा भी आसमान नीला होगा, कैसे बताऊँ तुझे” एवं “मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ” साथ शैक्षणिक हिंदी साहित्य की लेख पुस्तक चयनिका का भी सम्पादन किया है औऱ हिंदी साहित्य निबंध की एकल पुस्तक यानि पांचवीं पुस्तक जल्द आने वाली है इनकी। काव्य साहित्य जगत की खूबसूरत रचनाओं से भरपूर रूपेश के संपादकीय मे भी तीन साहित्यिक पुस्तकें आ चुकी है । इनकी खूबसूरत काव्य संग्रह संग्रह की छठी पुस्तक “रूप की रश्मि” जल्द आने वाली है। रूपेश अभी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है साथ ही शैक्षणिक कार्य गरीब बच्चों को निस्वार्थ रूप से कर रहे है । रूपेश अद्भुत प्रतिभा के धनी है जिसके कारण इनकी रचनाओं को देश- विदेशों के पत्र पत्रिकाओं में जगह मिल चुकी है । भौतिक विज्ञान का छात्र होते हुए भी साहित्य मे अपना पैर जमाए हुए है । रूपेश वर्तमान मे साहित्यिक,सामाजिक एवं संस्कृति संस्था ‘अन्तर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार(रजि) के बिहार अध्यक्ष एवं ज्ञानोत्कर्ष अकादमी, भारत के संस्थापक है । इस उपलब्धि समस्त परिवार के सदस्यों इत्यादी गणमान्य व्यक्तियों ने बधाईयाँ प्रदान की ।

Loading...