Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jul 2025 · 1 min read

बम के जयकारे - अंजनेय छंद गीत

बम के जयकारे – अंजनेय छंद गीत

शिव की नगरी चलिए सारे।
गूँज रहा बम के जयकारे।।

सावन शुभता लेकर आता।
शिव शंकर का मन है भाता।।
लगा रहे सब शिव के नारे।
गूँज रहा बम के जयकारे।।०१।।

केसरिया में सजकर आते।
बम भोले कह महिमा गाते।।
भक्त सभी शिव शंभु पुकारे।
गूँज रहा बम के जयकारे।।०२।।

बेलपत्र शिव को अति प्यारा।
हरपल गंगाजल की धारा।।
शरणागत के शोक उबारे।
गूँज रहा बम के जयकारे।।०३।।

सोमवार जो दिन पड़ जाए।
जलाभिषेक त्रिलोचन भाए।।
सभी पाप तब लगे किनारे।
गूँज रहा बम के जयकारे।।०४।।

त्रयोदशी है अति शुभकारी।
पूजन अर्चन है सुखकारी।।
नमः शिवाय आओ उच्चारे।
गूँज रहा बम के जयकारे।।०५।।

रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश, पालीगंज, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

Loading...