सावन आया आज है, जाना शिव दरबार।
सावन आया आज है, जाना शिव दरबार।
मन की कलियाँ खिल उठी, पाकर भक्ति फुहार।।
शिव शंकर की कृपा का, सावन दे उपहार।
आओ शंकर के शरण, कर लो जय-जयकार।।
बम भोले की गूँज से, भरता यह संसार।
नेह लगाकर देख लो, खुशियाँ मिले अपार।।