Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jul 2025 · 1 min read

गुरु होते हैं महान -

गुरु होते हैं महान –

गुरु होते हैं महान, भगवान के समान
अज्ञान को दूर हैं करते , ज्ञान की ज्योत जलाते हैं ।
जीवन रूपी दीपक में बाती बन जल जाते हैं ।।
गुरु होते हैं महान, भगवान के समान -१

जीवन में माँ के बाद ,गुरु ही निश्छल प्रेम करें ।
जीवन के तम को हर कर, ज्ञान का आलोक भरें ।
गुरु होते हैं महान, भगवान के समान -२

नित्य वंदना करो गुरु की ,चरणों में धर शीश ।
उनके चरणों में झुकने से मिलता है आशीष।
गुरु होते हैं महान, भगवान के समान – ३

गुरु कृपा बिन कोई भी,भव सागर से तर नहीं पाये ।
मंझधार में डूबी नैया गुरु ही पार लगाये ।।
गुरु होते हैं महान, भगवान के समान – ४

मौलिक सृजन
पूनम दीक्षित
कृष्णा विहार कॉलोनी
ज्वाला नगर रामपुर
उत्तर प्रदेश

Loading...