गुरु वंदना -
गुरु वंदना –
रखो गुरु चरणों में ध्यान ।
जीवन बन जायेगा महान ।
गुरु हैं धरती पर भगवान ।
सदैव करो उनका सम्मान ।।
गुरु कृपा जिस पर हो जाती ।
जीवन में खुशहाली छाती ।
ज्ञान की लौ हृदय में धाती ।
अज्ञानता को दूर भगाती ।।
गुरु उपदेश जो उर ध्याता ।
जीवन अपना सफल बनाता।
गुरु का जीवन में उपकार ।
सदा करो गुरु का सत्कार ।।
जो गुरु का मान हैं करते ।
गोविंद उनको हृदय धरते ।
कष्ट सकल उनके हैं हरते ।
गुरु पद शीश जो भी रखते ।।
मौलिक सृजन
पूनम दीक्षित
कृष्णा विहार कॉलोनी
ज्वाला नगर रामपुर
उत्तर प्रदेश