समाचार
गुरु पूर्णिमा पर सेवा कार्य संपन्न
—————————————–
फतेहाबाद । गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी व सहयोगी संस्था वीर एकलव्य सेवा संस्था द्वारा प्राथमिक विद्यालय ग्राम बिलईया, फतेहाबाद के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई । इस अवसर पर एक सामान्य ज्ञान की लघु प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । यह प्रतियोगिता दो भागों में आयोजित की गई । भाग – एक (कक्षा 1 व 2), भाग -दो ( कक्षा 3, 4 व 5) । दोनों भागों के विजेताओं प्रथम, द्वितीय व तृतीय को नकद धनराशि व पाठ्य सामग्री भेंट की, बाकी सभी छात्रों को पाठ्य सामग्री भेंट की गई ।
विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर मौजूद रहे- पीतम सिंह, विकास वर्मा, भूरीसिंह, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, अवधेश कुमार निषाद एडवोकेट, रामकुमार, प्रीतम सिंह आदि ।
इसके साथ ही शिक्षाविदों को गुरु रत्न सम्मान भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा ।