Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jul 2025 · 1 min read

गुरु पूर्णिमा

🌸गुरु पूर्णिमा 🌸
💐💐💐💐💐💐
गुरु पूर्णिमा की सभी मेरे गुरुजनों को सत _सत नमन। 🙏
🍁🍁🍁🍁🍁🍁
शिक्षा की जो लौ जलाए, अज्ञान तिमिर को हर जाए,
जीवन को जो अर्थ दे, सच्ची राह बतलाए।
वंदन उस गुरु चरण को, जिनसे ज्ञान मिला हमें,
संस्कारों की सीख से, जीवन धन्य हुआ हमारा।

गुरु बिना क्या, जीवन अपना, जैसे दीप बिना प्रकाश,
उनकी कृपा से मिलती है, हर प्रश्न की सही तलाश।
वो डाँट में भी स्नेह छिपाए, मुस्कान में हो प्यार,
उनके चरणों में ही बसता, सारा जीवन संसार।

पूर्णिमा का ये पावन दिन, श्रद्धा का है संदेश,
गुरु के प्रति समर्पण से, होता सच्चा प्रेम
जो राह दिखाए अंधेरे में, जो खुद जले, हमें चमकाए,
ऐसे गुरु को शत-शत नमन, जो जीवन को दिशा दिखाए।
🙏🙏🙏🙏🙏

डॉ मनोरमा चौहान
🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Loading...