Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jul 2025 · 4 min read

”आया मां” (लघुकथा )

”आया मां” (लघुकथा )

रुप सिंग घर से निकले और तेज़ी से कार चलाते हुए साउथ दिल्ली डीडीए आफ़िस की ओर रवाना हो गए। आज ही सड़क निर्माण के लिए एक विग्यापन आया था । इस ठेके को रुपसिंग हर हाल में हासिल करना चाहते थे । पिछले 10 वर्षों से रुपसिंग जी डीडीए में ठेकेदारी कर रहे हैं और इन दस वर्षों में वे बाक़ी सारे ठेकेदारों को पीछे छोड़ कर सबसे सफ़ल ठेकेदार बन चुके हैं ।वे डीडीए के सारे कर्मचारियों व अधिकारियों के सबसे चहेते ठेकेदार के रुप में पहचाने जाने लगे हैं । उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र है कि सबको खुश रखना चाहे जो भी विधि अपनाने पड़े ।। अत: जो अधिकारी जैसा भी डिमान्द करता है । उसे वे हर हाल में पूरा करते थे । कुछ दिनों पहले ही डीडिए में नये सीइओ साहब आए हैं “ राजकुमार साहब” वे बड़े ही रंगीन मिजाज के हैं । आज रुपसिंग उनसे ही मिलने जा रहे थे । आधे घंटे बाद रुपसिंग जी जब राजकुमार साहब के आफ़िस से निकले तो बेहद खुश नज़र आ रहे थे ।
रुपसिंग जी की बीबी बाबी सिंग भी बड़े ही मार्डन खयालों की थी । साथ ही वह बेहद फ़ैशन परस्त थी । महंगी महगी चीज़ें खरीदना उसका शौक था । रुपसिंग जी साहब लोगों की पार्टियों में अपनी बीबी को भी अक्सर ही ले जाते थे । उसकी पत्नी बाबी सिंग नये लोगों के बीच भी बहुत जल्द ही घुल मिल जाती थी । उसे नये लोगों का साथ बहुत अच्छा लगता था । दोनों का एक बेटा था प्रेम सिंग । जिसकी उम्र 14 वर्ष की हो चुकी थी वह 8 क्लास का स्टूडेन्ट था । चूंकि प्रेम सिंग की जननी बाबी सिंग अक्सर घर से बाहर पार्टियों में व्यस्त रहती थी और अपने बच्चे को बिल्कुल भी समय नहीं< देती थी , अत: प्रेम की देखभाल के लिए बचपन से एक आया को रखा गया था । उस आया का नाम जमुना देवी था । शुरुवात में तो रुपसिंग जी के घर में जमुना और उसका पति क्रिश्ना दोनों काम करते थे और उनके घर के पास स्थित एक झोपड़ी में किराए से रहते थे । पर कुछ वर्ष पूर्व जब उनके पति का निधन हो गया और वह विधवा हुई तब से वह रुपसिंग के घर में ही रहती थी , वहीं खाती पीती थी और वहीं सोती थी । जमुना देवी का इस संसार में अब कोई रिश्तेदार नहीं था । उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष की थी । जमुना से प्रेम सिंग का बेहद लगाव था और जमुना भी बाबी सिंग के बच्चे को एक मां जैसा ही प्यार करती थी । प्रेम सिंग उसे अपनी माता की तरह ही मानता था और उसके प्रति एक बेटे जैसा व्यहार करता था । एक शाम रुपसिंग और बाबी सिंग जी के साथ डीडीए के नए सीइओ राजकुमार उनके घर आये । वे तीनों शराब के नशे में थे। उन तीनों को नशे में देखकर प्रेम सिंग की भौंवें तन गई । वह गुस्से से भरा अपने कमरे में खामोशी से बैठा रहा ।
वे तीनों घर के अंदर आए तो रुपसिंग और बाबी सिंग ने जमुना को थोड़ी देर में खाना लगाने के लिए कहा और रुपसिंग और बाबी सिंग अपने कमरे के अंदर चले गए । उधर डीडीए का सीइओ राजकुमार ड्राइंग रूम में बैठकर एक पैग और बनाकर पीने लगा । इस बीच जैसे ही जमुना ड्राइंग रूम में पानी लेकर आई तो राजकुमार उसके साथ बदतमीज़ी करने लगा । यह देखकर जमुना डर के मारे चीखने , चिल्लाने लगी । उसकी आवाज़ रुपसिंग और बाबी सिंग जी की कानों में गई होगी पर वे दोनों अपने कमरे के अंदर ही बंद रहे । पर जब जमुना की चीख प्रेम सिंग की कानों को सुनाई दी तो वह दौड़ते हुए ड्राइंग रुम पहुंचा और जैसे ही उसने देखा कि एक आदमी उसकी माता समान आया के साथ बदतमीज़ी कर रहा है तो वह गुस्से से भर गया और पास ही रखे फूलदान को उठाकर पूरी ताक़त के साथ उस आदमी के सर पर मार दिया । सर पर चोट लगते ही वह आदमी बिना तड़फ़े वहीं ढेर हो गया । इसके बाद भी प्रेम सिंग का गुस्सा शान्त नहीं हुआ और उसने दूसरे कमरे की आलमारी में रखी पिताजी की पिस्तौल को निकाल लाया और पिताजी के कमरे में घुसकर अपने माता पिता के उपर गोलियां चला दीं । उसके माता पिता भी गोलियां लगते ही बिना चीखे ढेर हो गए।
14 वर्षीय प्रेम सिंग को गिरफ़्तार कर लिया गया । उसे अदलात से सज़ा भी सुनाई जाएगी । अपनी आया को बचाने उसने राजकुमार को मारा वहां तक तो लोगों को समझ आता है । लेकिन इसके बाद उसने अपने माता पिता को क्यूं मारा यह समझ परे है ?

Loading...