मांँ मैं तो इंसान बनूंँगा
मां मैं तो इंसान बनूंगा,
रोशन तेरा नाम करूंगा।
शिक्षा का तू पाठ पढ़ा दे,
बुरे कर्म से मुझे बचा दे,
जब तेरा सम्मान करुंगा।
जीवन का मुझे सार बता दे,
आप तो की पहचान कर दिखा दे।
तेरी सेवा खूब करूंगा।
तूने मुझको जन्म दिया है,
बहुत बड़ा उपकार किया है।
कैसे ऋण से में पार करूंगा,
अपने जीवन को निर्मल करूंगा।
तूने पूरा है फर्ज निभाया,
जो मां का है कर्तव्य दिखाया।
तेरी राहों में ये काम आया,
मां की सेवा में जो दिल लगाया।