माँ है तो दुनिया है
माँ हैं तो मुमकिन है,
माँ हैं तो खुद पर यकीन हैं,
माँ हैं तो कोई डर नहीं,
माँ के बिना कोई घर नहीं,
माँ हैं तो खुशियाँ हैं,
माँ हैं तो दुनियाँ हैं,
माँ हैं तो आस हैं,
माँ से ही विश्वास हैं,
माँ हैं तो जीवन के सारें रंग हैं,
माँ हैं तो जीवन में ढंग हैं,
माँ हैं तो चेहरें पर हँसी है,
माँ के पैरों में ही जन्नत बसी है,
माँ से जीवन में शान हैं
माँ से ही जीवन आसान है,
माँ है तो रख हैं, माँ से ही सब हैं
माँ हैं तो सब रिश्तें हैं,
माँ में ही भगवान बसते हैं ।