Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Jul 2025 · 1 min read

स्वागत गीत - सरस्वती छंद

स्वागत गीत- सरस्वती छंद

सजा धजाकर घर आँगन को, देख रहें हम राह।
शुभागमन है होने वाली, पाना खुशी अथाह।।

करूँ आरती नेह लगाऊँ, थाल किया तैयार।
अभिनंदन में मैं पहनाऊँ, ले फूलों का हार।।
नैना हरपल राह निहारे, रखकर मन में चाह।
शुभागमन है होने वाली, पाना खुशी अथाह।।०१।।

आज हमारे घर आएगी, खुशियों की संसार।
रूप सलोना दर्शन होगा, आये नयी बहार।।
चित हर्षित है सबका देखो, लेकर नव उत्साह।
शुभागमन है होने वाली, पाना खुशी अथाह।।०२।।

मिलकर उनसे दिल का कोना, लेगा अब नव रूप।
महफिल उपवन सा महकेगा, होंगे सभी अनूप।।
सात सुरों के सरगम जैसे, जीवन गीत प्रवाह।
शुभागमन है होने वाली, पाना खुशी अथाह।।०३।।

रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश, पालीगंज, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

Loading...