धरती का भगवान : हरवंश हृदय
🔬🩻🩺💊💉🩸🌡️🩹
यूं ही नहीं कोई धरती का भगवान बन जाता है …..
अपना शुकून, अपनी आजादी,
न दिन, न रात
सब कुछ दांव पर लगाता है ….
यूँ ही नहीं कोई …….!
टूटे फूटे अंग प्रत्यंग, फटे लटकते घाव,
चीखते चिल्लाते लोगों को
ढांढस का मरहम लगाता है …….
यू हीं नहीं कोई ……!
आंखों में पीड़ा, चेहरे पर मुस्कान लिए
जीवन की आस छोड़ चुके
लोगों को भी जीना सिखाता है …..
यूँ ही नहीं कोई …..!
समय से बंधी जिंदगी,हरपल अपनों की कमी
मरीजों को ही परिवार समझ
उनकी सेवा में जुट जाता है ……
यूँ ही नहीं कोई ……!
जब कोई राह नहीं शेष, जीवन महज अवशेष
काल के गाल से भी
जो खींचकर ले आता है …….
यूँ ही नहीं कोई ……!
यूं ही नहीं कोई धरती का भगवान बन जाता है …..
✍️….. हरवंश हृदय
Proud to all of the Resp. Doctors…..!!