मेरे प्रभु कुछ इस तरह से साथ निभाते हैं
मेरे प्रभु कुछ इस तरह से साथ निभाते हैं
कैसे साथ देते हैं वो मेरा ये बात समझाते हैं।
अपनी परेशानियों का तू किसी से जिक्र ना कर
मैं हूँ तेरे साथ हमेशा तू फ़िक्र ना कर
वक्त बदलता है हालात भी बदलेंगे
जो लोग रंग बदलते हैं वो अपने जज़्बात भी बदलेंगे
तू अपनी मेहनत पर विश्वास तो रख
मैं हूँ तेरे साथ हमेशा मुझ पर आस तो रख।