Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Jun 2025 · 1 min read

दोहा पंचक. . . मेघ

दोहा पंचक. . . मेघ

श्वेत हंस आकाश में, करते मुक्त विहार ।
बिन बरसे ही मेघ ये, लौट गए हर बार ।।

मेला मेघों का लगा, अम्बर के उस पार ।
आज लुटाने आ गए, तृषित धरा पर प्यार ।।

आए मेघा आ गई, याद पुरानी बात ।
हृदय पृष्ठ पर लिख गई, प्रेम ग्रन्थ बरसात ।।

काले मेघों से हुई, रिमझिम जब बरसात ।
बड़ी सुहानी सी लगी, बाहुपाश की रात ।।

आया सावन झूम कर, गजब हुई बरसात ।
उन्मादों के दौर में, खूब हुए उत्पात ।।

सुशील सरना /

Loading...