पर्दा ( घुंघट)
पर्दा ( घुंघट)
पर्दा मान ,मर्यादा, प्रतिष्ठा, और,सम्मान का प्रति है ,
पर्दा लाज ,शर्म,लज्जा,का रूप भी है,
पर्दा कुदृष्टि से मृग नैनो का रक्षक भी है,
पर्दा सामाजिक,संस्कृत, इतिहासिक, गौरव का प्रतीक है,
किंतु ,
रूढ़िवादी और पुरुष प्रधान सोच के साथ,
पर्दा एक बंधन और गतिरोध भी है,
पर्दा अनेक प्रतिभाशाली, स्वर्ण ,किरणों को
खुद में छुपाता भी है,
पर्दा अनेक परिंदों को आसमान की ऊंचाइयां छूने से रुकता है
पर्दा कई सपनों को खुद में समेट लेता है, कई इच्छाओं का दमन कर देता,
पर्दा कमजोरी, लाचारी,का रूप तो नहीं है
पर्दा सकारात्मक समाज के साथ सम्मान का प्रतीक है,!