सबकी अपनी जिंदगी है
सबकी अपनी जिंदगी है
सबकी अपनी कहानी है
पढ़ा करो छुपके से उसको
जो चंद लोगों की जुबानी हैं
ऐसी एक किताब है ये
जिसके सारे पन्ने खाली हैं
गमों की पूरी जीवनी है जो
स्याही जिसकी काली है
थोड़ी आबाद थोड़ी बर्बाद
थोड़ी शर्मिंदगी वाली हैं
पर जैसी भी है अच्छी हैं
सबसे सुंदर कहानी है