गुज़रते सालों के साथ, यादों का दौर आया है।।
गुज़रते सालों के साथ, यादों का दौर आया है।।
बहुत दिनों बाद कोई, ख्वाबों में लौट आया है।।
उसकी यादें,उसकी बातें, अब किताबों में रह गई है।।
उसके साथ बीती जिंदगानी भी,अब बातों में रह गयी है।।
अब वो नहीं है पर! उसकी यादें साथ चलती हैं मेरे,
उसकी बातें अक्सर हाथ पकड़ती है मेरा,उसकी तस्वीर हमेशा ख्वाब बनती है मेरा।।काश कि किसी दुसरे जन्म में,
काश कि किसी ओर रुप में।। काश कि दुनिया के किसी छोर पर,काश कि कभी,कहीं, पर मिल जाए वो।।
मुझे नहीं पता अब कहां है वो,पर जिस जहान में हों,आबाद हो वो।।
अपना प्यार हमेशा ही सबको बांटे वो, मेरी यादों में,बातों में हमेशा आता रहे वो।।
वो रहनुमा-हमनवा है मेरा,वो रातों में चमकता ध्रुव तारा है।।
वो सुरज-चंद्रमा से भी प्यारा है,वो मेरे जीने का सहारा है।।हमेशा हंसता हुआ रहें वो।।