एक छोटी सी नौकरी
तीन सौ सत्तर हटा दिया है अच्छा है,
गुंडाराज को दूर भगाया अच्छा है,
युवकों को भी रोजगार दो योगी जी,
इस आरोप से बच पाते तो अच्छा है।
पाकिस्तान को धूल चटाया अच्छा है,
ऑपरेशन सिंदूर चलाया अच्छा है,
हमको भी इंसान बना दो योगी जी,
रोटी का इंतजाम करा दो अच्छा है।
अनामिका तिवारी ‘ अन्नपूर्णा ‘ ✍️