इस दुनिया मे ईश्वर ने सभी को एक जैसा ही बनाया है, किन्तु हर
इस दुनिया मे ईश्वर ने सभी को एक जैसा ही बनाया है, किन्तु हर एक के रूप रंग, सोच और कर्म को भिन्न भिन्न कर दिया है…
किन्तु जीवन मे दो ही चीजें महत्वपूर्ण होती हैं-
हमारी “सोच” और हमारे “कर्म”…
हमारे रूप रंग तो पल दो पल के लिये दूसरों को आकर्षित ज़रूर करते हैं, लेकिन हमारी सोच और हमारे कर्म सदैव के लिये दूसरों को अपना बनाते रहते हैं…
प्रतिदिन जहाँ हमारी एक अच्छी सोच जीवन मे सकारात्मकता को आकर्षित कर जीवन को मूल्यवान बनाती है, हमे सकारत्मक बनाती है, वहीं हमारे अच्छे कर्म दूसरों के जीवन मे मुस्कान लाने के साथ ही स्वयं को भी एक असीम शान्ति का अनुभव कराते हैं…
और सच तो यह है कि दूसरों के जीवन में मुस्कान लाने से बढ़कर कोई अन्य सुकर्म नहीं है…
सुनील पुष्करणा