Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Jun 2025 · 1 min read

!!!जगन्नाथ यात्रा!!!

!!!जय जगन्नाथ यात्रा!!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
चलो पुरी के पावन पथ पर,
आज रथों की रैली है।
जग के नाथ निकले घर से,
खुशियों की यह होली है॥

ढोल मृदंग बजे हर कोना,
शंखों की यह गूंज है प्यारी।
बलभद्र, सुभद्रा संग चले,
हर भक्त की भीड़ है न्यारी॥

रथ खींचें जनभाव भरे,
प्रेम-सुमन सब चढ़ाते हैं।
धर्म, जाति का भेद मिटाकर,
सब बस ‘जय’ ही गाते हैं॥

सोने की झाड़ू हाथ लिए,
गजपति राजा आया है।
भक्ति में खुद को खो बैठा,
यह सेवा का साया है॥

गुंडिचा के द्वार सजा है,
मौसी का है घर न्यारा।
नौ दिन विश्राम करेंगे प्रभु,
फिर लौटेंगे दुबारा॥

भक्ति, प्रेम, समर्पण मिलके,
गूंजी रथ की वंदना।
जय जगन्नाथ, हे दयानाथ,
करो कृपा अब सब परना॥
!!!डॉ मनोरमा चौहान!!!
( हरदा मध्य प्रदेश)

Loading...