पति के पर्यायवाची शब्द और उनकी विशेषताये
जो पत्नि के पास पीकर आये उसे पति कहते है।
जो पत्नि का दर्द समझे उसे हम मर्द कहते है।
जिसके लिए पत्नि सजती है उसे हम साजन कहते है।
जो पत्नि का बैंड बजाये उसे हम हस्बेंड कहते है।
जो पत्नि के गले मे वरमाला डाले उसे हम वर कहते है।
जो पत्नि को दुलत्ती मारे उसे हम दूल्हा कहते है।
जो पत्नि आर्यसमाजी होती है वह पति को आर्यपुत्र कहती है।
जो पत्नि ज्यादा एडवांस होती है वह अपने पति को उसके नाम से बुलाती है।
जो पत्नि की मांग भरे और उसकी सब मांगे पूरी करे उसे भरतार कहते है।
जो पत्नि अपने पति को ईश्वर समान माने उसे परमेश्वर कहते है।
हरियाणा मे अक्सर पत्नियां अपने पति को बच्चो के नाम से बुलाती है जैसे ओ रामू के बापू इंगे आइयों।
आर के रस्तोगी गुरुग्राम