संस्कारी बनाइऐ

घनाछरी छंद (छंद विधान-8,8,8,7)
——————————————–
आज सारी मर्यादाऐं खोते जा रहे हैं हम,
हो सके तो राज आज ही चेत जाइऐ।
घट रही जो घटनाएं हमें यह बता रहीं,
कि देखिए इन्हें और अपने परिवार को बचाइऐ।
डॉक्टर इंजीनियर भले ही ना बना सकें तो,
अपनी संतान को हो सके तो संस्कारी बनाइऐ।
मोबाइल का प्रयोग आप रोक सकते नहीं,
हो सके तो उन्हें अच्छी पुस्तक पढ़ाइऐ।।
~राजकुमार पाल (राज) ✍🏻
(स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित)