Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2025 · 1 min read

राम लला के दर्श को

राम लला के दर्श को,चला अयोध्या धाम।
यात्रा मेरी हो सफल,विनय करूँ श्री राम।।
राम दर्श समुचित मिलें,दर्श मिलें हनुमान।
प्रभुवर राजा राम जी,रखना उचित विधान।।
राम कृपा मिलती रहे,शोभित रहे विधान।
प्रभुवर की हो सतकृपा,मिले ज्ञान धन मान।।

डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Loading...