श्याम नाम का छल्ला भजन रचनाकार अरविंद भारद्वाज
दूर से चल कर बाबा आई
साथ घर वालो को भी ल्याई
सारे काम मैं छोड़ के बाबा
दर्शन तेरे करने आई
बाँध पैरों में पायल बाबा, दर पर आऊँगी
श्याम नाम का छल्ला,खाटू से लाऊँगी
शीश का दानी तू कहलाया
श्याम का नाम भी तुमने पाया
मेरे मन में तू है समाया
बाबा तुमने जग ये बनाया
भंडारे में बाबा तेरे, लड्डू खाऊँगी
श्याम नाम का छल्ला,खाटू से लाऊँगी
तेरा दर लगता सबसे प्यारा
सिमट गया तुझ में जग ये सारा
बाबा हारे का तू सहारा
मिटा दे दुख ये सारा हमारा
जीवन का सारा यह सुख मैं पाऊंगी
श्याम नाम का छल्ला,खाटू से लाऊँगी