कोशिशें
कोशिशें नैया पार लगाती हैं
कोशिशें मझधार तक पंहुचाती है
गर की जाए कोशिश मन से तो
कोशिशें जीवन सफल बनाती है।
जब करे इंसान कोशिश
तो किस्मत बदल जाती है,
जो ना रुकें हालातों से डर कर,
उन्हें मंज़िल तक ले जाती हैं।
मेहनत अगर की हो मन से
तो हाथों की लकीरें बदल जाती है
सिद्दत से की गई कोशिश से
हारी हुई बाजी पलट जाती है।
@विक्रम सिंह