जवारा जूस
जवारा जूस
जवारा जूस पीते हैं हम,
स्वास्थ्य और ताजगी के साथ जीते है हम।
यह जवारा दिखने में हरे भरे और लगते है घास फूस
बहुत उपयोगी और असरकारक है इसका निकाल लो तुम जूस
रोज पियो तुम जूस
दिल हो जाएगा खुश।
इससे बढ़िया कोई पेय नहीं
जो इतनी ऊर्जा से लबरेज हो।
इसे रोज घरों में उगाओ
कमजोरी,खून की कमी को दूर भगाओ।
यह अनोखी उपचार आज ही अपनाओ
स्वस्थ व सुखी परिवार बनाओ।
रचनाकार
कविराज संतोष कुमार मिरी विद्या वाचस्पति
नवा रायपुर छत्तीसगढ़