मलाईदार चाय
मलाईदार चाय
चाय की चुस्की
हमने ली खुश्की
आज की ताजा ख़बर
अखबारों पे नजर
इलायची की खुशबू
गर्म गर्म धुआं प्याली से
ऊपर की ओर उड़ रहा
भोर का मौसम निराली सी
चाय की एक एक फूंक
अमृत की हर एक घूंट
जान लाती है तन पे
रोमांच छा जाती है मन पे
अंगड़ाइयां भगाती है चाय
सोडियम की कमी पूरी करती है चाय।
मेल जोल कराती है चाय
मुस्कराहट बिखेर जाती है चाय
फिर मिलेंगे यार
बाय बाय
लो पी लो यार चाय
आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस की चाय।
कविराज
संतोष कुमार मिरी
“विद्या वाचस्पति”
अटलनगर नवा रायपुर