Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 May 2025 · 1 min read

और कितनी बार कहेगा ट्रंप!

अब तो कर लो ये इजहार,
ट्रंप कह रहा है बार बार,
मैंने ही तो रुकवाई वार,
कर लो इसको तुम स्वीकार,
यूंही तो कोई दावा नहीं करता,
ठोस सबूत है क्या वह रखता,
सीजफायर को किसने बतलाया था,
पहले वही तो सामने आया था,
और उसी को हमने आगे बढते देखा,
उस पर ही आमजन को नाक भौं सिकोड़ते देखा,
कहीं न कहीं तो इसमें झोल है,
हुआ क्यों इसमें इतना टाल मटोल है,
बात नही इतनी भी गोलमोल है!
है सच में यह समय,
ट्रंप से छुटकारे का,
उसकी धौंस पटी से,
बाहर आने का,
अगर अब भी आंखें ना दिख लाई
तो ऐसे ही झेलना पड़ेगा भाई,
दिख लाओ तो अपना इकबाल,
करके बताओ आँखें लाल,
वर्ना यह भी जुमला,
बन कर रह जाएगा,
इकबाल बना है जो अबतक,
वह टूट जाएगा,
रोको उसको अब भी रोको,
टोको उसको ठोको उसको,
कह ना पाए ट्रंप फिर कभी भी,
है समय जो बचा हुआ है अब भी,
वर्ना वह तो कहे जा रहा है,
नीचा हम को दिखला रहा है,
पूरी ताकत को झोंको,
रोको रोको ट्रंप को रोको!!

Loading...