गर्मी पड़ती जब अधिक
गर्मी पड़ती जब अधिक,व्याकुल होते लोग।
एसी कूलर का बहुत,करते हैं उपयोग।
करते हैं उपयोग, चिल्ड पानी भी पीते।
ले विद्युत आधार,अधिकतर जनगण जीते।
नहीं लगाते वृक्ष, बने क्यों हैं हठधर्मी।
कहता कविवर ओम,घटे तब कैसे गर्मी।।
डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम