Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2025 · 1 min read

हिंदी दोहे बिषय-गांठ

हिंदी दोहे -गाँठ

#राना मन की गाँठ का,मिटता नहीं निशान।
जिंदा रहती है सदा,चुप रखती पहचान।।

गाँठ नहीं खुद खोलना,यह मन का दस्तूर।
आसपास #राना दिखें,उसको बहुत फितूर।।

मानव मन में बाँधता,गाँठ बहुत मजबूत।
#राना कभी न खोलता,अंदर भय का भूत।।

कौन गाँठ कैसी लगे,रचे समय का चक्र।
#राना मुश्किल खोलना,गति भी होती वक्र।।

गाँठ न ज्ञानी पालते,रखे हृदय को साफ।
करें प्रेम से बात भी,त्रुटियाँ करते माफ।।
*** दिनांक -20.5.2025
✍️ राजीव नामदेव”राना लिधौरी”
संपादक “आकांक्षा” पत्रिका
संपादक-‘अनुश्रुति’त्रैमासिक बुंदेली ई पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email – ranalidhori@gmail.com

Loading...